प्रधानमंत्री मोदी का पत्र चीनी विद्वान प्रो. वांग झिचेंग को समर्पित — भारतीय संस्कृति और योग को समर्पित कार्यों का सम्मान
शंघाई,15 अप्रैल | भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक सेतु को और सशक्त बनाते हुए, शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने झेजियांग विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर वांग झिचेंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष पत्र सौंपा। यह पत्र चीन में योग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में प्रो. वांग के अद्वितीय योगदान की सराहना करता है।