दिल्ली हिंसा मामले की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 27 जनवरी।

दिल्ली में किसान प्रदर्शन के नाम पर जमकर हिंसा हुई है। इस घटना में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है। लगातार कई थानों में अबतक 22 FIR दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामलें में आज दिल्ली पुलिस प्रेस को संबोधित करेगी और पूरी जानकारी सौंपेगी।

बता दें कि इस हिंसा में अतबतक 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं. हिंसा की साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं हिंसा की जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई है. बता दें कि कुछ ही देर में पंजाब किसान यूनियन की भी बैठक होने वाली है।

दिल्ली पुलिस फिलहाल हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। राजधानी दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों पर यातायात फिलहाल बाधित है. बता दें कि पंजाब किसान यूनियन के अलावा आज 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा की भी बैठक होने वाली है। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी दिल्ली में कई रास्तों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.