समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6 दिसंबर। लखनऊ: राजनीति और पारिवारिक संबंधों के आपसी टकराव का एक नया मामला उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी अनुशासन का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ बीएसपी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कदम तब उठाया गया जब उस नेता ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी की।