समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23 नवम्बर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने डेब्यू चुनाव में वायनाड लोकसभा सीट से धमाकेदार प्रदर्शन कर राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, प्रियंका गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3 लाख से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह जीत न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साहजनक है, बल्कि प्रियंका गांधी की व्यक्तिगत राजनीतिक क्षमताओं का भी परिचायक है।