रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी सोनी राजदान, बोली- मासूम लड़की उसके साथ गलत हुआ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जनवरी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा था। रिया के लिए सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। ड्रग्स मामलों में भी रिया कई महीनों तक जेल में थी। हालांकि वह जेल से बाहर हैं और वापस अपनी जिंदगी शुरु करने की कोशिश कर रहे हैं। अब रिया के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री के लोंग सामने आ रहे है।
रिया की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें वो शिबानी दांडेकर से लेकर राजीव लक्ष्मण जैसे कई सितारे शामिल थे। वहीं रूमी जाफरी ने भी उनके साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी थी। लेकिन एक यूजर ने अरनब गोस्वामी चैट लीक मामले पर ट्वीट किया कि रिया जेल गई थीं और उनका करियर भी खराब हो गया है। देखते हैं अब अरनब का क्या होगा.’ इस पर सोनी राजदान ने जवाब दिया कि रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने उन्हें जेल भेजा था। वह ट्विस्ट डिसाइज की मासूम विक्टिम थी, क्यों कोई उनके साथ काम नहीं करेगा? मुझे लगता है वह बहुत अच्छा काम करेंगी।

इसके साथ ही रिया के दोस्त रूमी जाफरी ने भी उनका समर्थन किया था. उन्होंने रिया से मुलाकात करने के बाद ये कहा था कि वे जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी. साथ ही कहा था कि रिया के पास कहने के लिए काफी कुछ है, वे जल्द ही इस पर खुलकर अपनी बात रख सकेंगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.