भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के पिता का निधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16जनवरी।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के पिता का निधन हो गया है। इनके पिता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। क्रुणाल पंड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या का पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण आज सुबह निधन हो गया है। हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या सूरत में कार फाइनेंस करने का छोटा सा बिजनेस चलाते थे हार्दिक को बेहतर क्रिकेट ट्रेनिंग दिलाने के लिए वे परिवार के साथ वडोदरा रहने आ गए, तब हार्दिक पांच साल के थे।

बता दें कि हार्दिक पंड्या हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज में हिस्‍सा लेकर स्‍वदेश लौटे थे और उनके भाई क्रुणाल सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा टीम की अगुआई कर रहे हैं। हार्दिक को ऑस्‍ट्रेलिया में वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.