समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,30अगस्त। हमारी आकाशगंगा, जिसे हम मिल्की वे के नाम से जानते हैं, सदियों से खगोलविदों और वैज्ञानिकों के लिए रहस्य का केंद्र रही है। नासा के सिटिजन साइंटिस्ट, जोकि शौकिया खगोलविदों का समूह है, ने हाल ही में एक ऐसी खोज की है जो हमारी आकाशगंगा की समझ को और भी रोचक बना सकती है। उन्होंने मिल्की वे में एक ऐसी वस्तु खोजी है, जो एक सेकेंड में 447 किलोमीटर की रफ्तार से यात्रा कर रही है। यदि इस रफ्तार को एक घंटे में मापा जाए, तो यह वस्तु लगभग 16.09 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस खोज ने खगोल वैज्ञानिकों के बीच हलचल मचा दी है और इसने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।