समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29अगस्त। बिहार में शिक्षकों के वेतन और उपस्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से केवल उन्हीं शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा, जो अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इस नए नियम के तहत, शिक्षक अब अपनी उपस्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करेंगे। यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी करने के उद्देश्य से उठाया गया है।