गोलगप्पे और पिज्जा खाकर बोली अनुष्का- मजा आया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जनवरी।
फिल्म अभिनेत्री और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नि अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। इस दौरान वो पति विराट कोहली के साथ लगातार डॉक्टर्स के क्लिनिक जाते हुए स्पॉट की जा रही हैं। अनुष्का की डेट इसी महीने की है, ऐसे में वो अपने लास्ट फेज को पूरा इंज्वॉय भी कर रही हैं। ऐसे में अपने आखिरी महीने में उन्होंने खाने की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं…

अनुष्का ने बताया है कि उन्हें प्रेग्नेंसी के वक्त बहुत कुछ खाने का मन कर रहा है, ऐसे में वो उन्होंने पानीपूरी की तस्वीर शेयर की है जिसका लुफ्त वो घर बैठे उठा रही हैं. अनुष्का ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पानीपूरी की फोटो शेयर करके बता दिया है कि वह घर पर बैठकर पानीपूरी खा रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वो नारियल पानी के मजे लेते हुए दिख रही हैं. अनुष्का ने फोटो शेयर कर लिखा है, ‘What a creation God’. तस्वीर में एक स्टील स्ट्रॉ को भी देखा जा सकता है, जिसे इको फ्रेंडली कह सकते है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा गुरुवार को अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंच डेट पर गई थीं, जहां पर उन्होंने पिज्जा का लुफ्त उठाया औऱ फैंस के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं. अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर पिज्जा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘ज्यादा खाओ या घर जाओ।’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.