राघव चढ्ढा को पत्नी की फिल्म ‘चमकीला’ पर था हिट होने का भरोसा, लेकिन परिणीति ..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अप्रैल। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की ‘चमकीला’ जब से ओटीटी पर आी है दर्शक इसे जमकर देख रहे हैं औऱ दोनों की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. अपने परफेक्शन के लिए जानें जाने वाले इम्तियाज अली ने फिल्म को असल दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म की कहानी से लेकर उसके किदार तक हर तरह से असल जिंदगी से प्रभावित लगते हैं. वहीं इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो वजन तक बढ़ाया और 2 सालों तके गाने की जमकर प्रेक्टिस की थी. ऐसे में अब फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके पति राघव वो पहले शख्स थे जिन्होंने ये कहा था कि उनकी ये फिल्म सफलता की तरफ जाएगी, जबकि एक्ट्रेस को इतना भरोसा नहीं था.

राघव मोटिवेट करते हैं- परिणीति
इम्तियाज अली की बयोपिक फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने चमकीला का रोल निभाया है, तो वहीं परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के किरदार में नजर आ रही हैं.ऐसे में अब परिणीति के पति राघव चड्डा की इस फिल्म पर राय जाहिर की है और ब इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में परिणीति ने बताया है कि राघव कैसे उनपर म्यूजिक के लिए जोर देते हैं और मोटिवेट करते हैं.

मुझे लगता है हम दोस्त ही हैं- परिणीति
इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में परिणीति से जब पूछा गया कि फिल्म पर राघव का क्या रिएक्शन था? तो उन्होंने बताया, ‘राघव बहुत स्वीट हैं. ये बहुत चीजी साउंड करेगा लेकिन वो सच में मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं. मुझे पता है सब यही कहते हैं, हां हम पति-पत्नी हैं, लेकिन हम दोस्त हैं. बल्कि, मुझे पति-पत्नी जैसा महसूस ही नहीं होता. मुझे लगता है हम दोस्त ही हैं.’

राघव ने चमकीला के हिट होने की कही थी बात- परिणीति
परिणीति ने बताया कि राघव सबसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ‘चमकीला’ के कामयाब होने की बात कही थी. उन्होंने आगे कहा, ‘जब हमारा रिलेशनशिप शुरू हुआ ही था तब से वो यही कहते थे कि ये फिल्म हिट होगी और मैं उन्हे कहती थी कि तुम्हे कुछ नहीं पता चुप रहो. पहले, फिल्म बनने दो और फिर उस दिन का इंतजार करेंगे.’ परिणीति ने आगे बताया कि अब ‘चमकीला’ को मिला रिस्पॉन्स देखकर राघव फिर अपनी बात दोहराते हैं.

राघव के साथ-साथ मेरा पूरा परिवार बेहद खुश हैं
परिणीति आगे कहती हैं कि ‘अब जब ये फिल्म रिलीज हो गई है और जिस तरीके का फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है तो अब राघव फिर से कहते हैं कि मैंने तो पहले ही कहा था कि ये फिल्म अच्छी चलेगी. राघव के साथ-साथ मेरा पूरा परिवार बेहद खुश हैं. सभी मुझसे कह रहे हैं कि तुम इस फिल्म में एक्टिंग नहीं परफॉर्म कर रही हो. तुमने गाने भी गाए हैं. मैं ये सब देखकर बेहद खुश हूं.’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.