आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप- ‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, LG लिख रहे केंद्र को चिट्ठी’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की सीनियर नेता आतिशी सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अफसरों ने आचार संहिता का बहाना बनाकर मीटिंग में आना छोड़ दिया है। 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के सीएम के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। मंत्री आतिशी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है। आम आदमी पार्टी, मंत्री और विधायक पद से राजकुमार आनंद का इस्तीफा और पार्टी छोड़ने को उसी षड्यंत्र का हिस्सा मान रही है।

आतिशी ने ये भी दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। आतिशी ने कहा कि वह राष्ट्रपति शासन लगाने की बात इसलिए कर रही हैं क्योंकि ऐसा एलजी साहब के व्यवहार से लग रहा है। वह बोलीं, दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती नहीं हो रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.