समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना आज ही के दिन यानि 28 दिसंबर को सन्1885 में हुई थी। अपने 136 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!
राहुल गांधी द्वारा शेयर किए पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें कांग्रेस के इतिहास संबंधित जानकारियों को बताया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचा। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना साल 1885 में स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी एओ ह्यूम द्वारा की गई थी।
साल 1905 में जब लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का विभाजन किया गया उस समय कांग्रेस को नई पहचान मिली, कांग्रेस ने इस बंटवारे का विरोध किया। वहीं कुछ वक्त पश्ता साल 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौट आते हैं और असहयोग आंदोलन की शुरुआत करते हैं। इसके बाद गांधी जी के नेतृत्व में कई आंदोलन होते हैं जिसके पश्चात भारत को आजादी मिलती है। हालांकि कुछ जगहों पर कांग्रेस व महात्मा गांधी की आलोचना आज भी की जाती है, लेकिन सत्य यह है कि साल 1947 से पहले के क्या हालात थे। किसी भी किस्से-फैसले को हम आज के परिप्रेक्ष्य में नहीं देख सकते हैं। उस समय के हालात के हिसाब से ही देश के सभी नेताओं ने देशहित में फैसला लिया था।