प्रधानमंत्री ने डी.बी. चंद्रेगौड़ा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के सांसद, विधायक और मंत्री श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:”श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ है। जनसेवा के प्रति निष्‍ठावान और एक सांसद, विधायक तथा कर्नाटक में मंत्री के रूप में उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है। हमारे संविधान के बारे में उनकी गहरी समझ और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। ओम शांति।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.