₹2 हजार में हुई रायपुर के IAS युवराज मरमट और आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका की शादी, सादे समारोह ने बटोरी सुर्खियों
समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 25 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर युवराज मरमट और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पी. मोनिका ने बेहद सादे समारोह में शादी रचा ली है। ये शादी अपनी सादगी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है जहां इस जोड़े में दोनों ही बड़े पदों पर तैनात हैं। बावजूद इसके शादी बेहद सादे तरीके से कोर्ट में की गई। इस अफसर जोड़े ने बीते सप्ताह कोर्ट मैरिज की है जिसमें केवल 2 हजार का खर्चा आया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पदस्थ ट्रेनी आईएएस अधिकारी युवराज मरमट ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका संग शादी रचाई। दोनो की शादी सादगी के लिए सुर्खियों में है जहां दोनों अफसरों ने सादे ढंग से कोर्ट मैरिज की। इस जोड़े ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं वहाँ मौजूद अपने खास लोगों को मिठाई खिलाई और कोर्ट फीस भरी। ये पूरा खर्चा मिलाकर 2 हजार हुआ जिसके बाद दोनों कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन गए।
बता दें, यूपीएससी में चयन होने से पहले साल 2021 में युवराज मरकट आईआईटी बीएचयू में भी सलेक्ट हो चुके हैं और IPS अधिकारी मोनिका पैथलॉजी का कोर्स कर चुकी हैं जहाँ उनकी रुचि फिटनेस, स्पोर्ट्स और फैशन में भी खूब है। युवराज मरकट की पहली पोस्टिंग रायगढ़ में हुई है जहां वह बतौर सहायक कलेक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेमिका मोनिका के साथ शादी कर सेटल होने के बारे में सोचा। दोनों पति पत्नी इस सादगी से भरी कोर्ट मैरिज के बाद काफी सुर्खियों में आ गए हैं।