समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 25 अगस्त। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरा, जिसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। ऐसे में दुनियाभर में भारत को इस जीत पर बधाई दी जा रही है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को एक अखबार पढ़ते देखा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के अखबार ‘द स्टार’ के फ्रंट पेज पर 24 अगस्त को चंद्रयान-3 की कामयाबी की खबर छपी, जिसकी हेडलाइन है, ‘इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’
विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी तस्वीर को ट्वीट भी किया है। जयशंकर ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ब्रिक्स समिटि में आज सुबह की तस्वीर। इस तस्वीर में मोदी और लूला डि सिल्वा अखबार को देख रहे हैं।