भारत ने चंद्रमा पर रचा इतिहास, चांद पर पहुंचा Chandrayaan-3

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। Chandrayaan-3 को चांद पर लैंड कराकर भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सफलतापूर्व लैंड हुआ। सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर देशभर की दुआएं काम आईं और ISRO ने भारत को यह उपलब्धि दिलाई। तय समय के मुताबिक शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद पर लैंड हुआ। इसके साथ ही ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ इस तकनीक में महारत हासिल थी, हालांकि उनकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं हुई थी और भारत ने चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराया है। मालूम हो कि भारत ने 14 जुलाई को ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ (LVM3) रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान 3’ का प्रक्षेपण किया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.