वरिष्ट भाजपा नेता डॉ विजय जौली ने शीत लहर में बेघरों को मास्क, मुफ्त राशन व बच्चों को बिस्कुट बांटे
दक्षिण दिल्ली के छह आम पार्टी विधायकों की आँखों की जांच की मांग: भाजपा नेता जौली ने की
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28नवंबर।
दिल्ली में शीत लहर चल रही है। उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाको में भारी बर्फ पड़ने से दिन व रात का तापमान दिल्ली में 6 से 7 डिग्री सेल्शियस पहुच गया है।

इस ठण्ड के मौसम में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता व पूर्व विधायक डॉ विजय जौली ने आज सड़क किनारे राह रहे, दक्षिणी दिल्ली स्थित मदनगीर लाल बत्ती पर गरीबो व बेघरों को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने हेतु मास्क , मुफ्त 10 किलो चावल एवं 2 किलो दाल बांटी ।
छोटे छोटे बच्चो को डॉ जौली ने बिस्कुट भी बड़े चाव से बांटे।
ज्ञात रहे हाल ही में दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली के सभी बेघरों को ठंडक के चलते सरकारी रेन बसेरों में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। तथा इस संदर्भ में केजरीवाल दिल्ली सरकार ने 250 रेन बसेरे बनाने का दावा भी किया था।

इन झूटे दावो की पोल खोलते भाजपा नेता डॉ जौली ने पूछा की यदि यह सच है तो दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर की ट्रैफिक लाइट, जहाँ आम आदमी पार्टी के देवली, मदनगीर,संगम विहार, मालवीय नगर, महरौली व ग्रेटर कैलाश के छह आप- विधायक हर रोज़ वहा से गुज़रते है- क्या इन गरीब व बेघरों की बुरी दशा व दिशा नही देखते है। क्या आप विधायको ने सत्ता के चलते आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जनता के पैसों से चुने इन जनता के विधायकों की आँखों की जांच की मांग आज भाजपा नेता डॉ जौली ने दुखी हो, पुरजोर दंग से कर डाली।
डॉ जौली ने इन सैकड़ो बेघर लोगो को तुरंत सरकारी रेन बसेरो में स्थानांतरित करने की मांग- मुख्य मंत्री आदरणीय अरविन्द केजरीवाल से की।