अरब सागर में क्रैश हुआ नौसेना का लड़ाकू विमान MIG-29K,पायलट का रेस्क्यू जारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27नवंबर।
नौसेना का एक लड़ाकू विमान मिग 29K समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया है। कल यानी गुरुवार (26 नवंबर) को शाम 5 बजे ये हादसा हुआ है। उस वक्त ये ट्रेनर विमान अरब सागर के ऊपर फ्लाई कर रहा था। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है। नौसेना ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जानकारी भारतीय नौसेना द्वारा दी गई है।

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी “समुद्र के ऊपर उड़ रहा मिग -29 K ट्रेनर विमान 26 नवंबर को लगभग शाम 5 बजे क्रैश हो गया। एक पायलट को बचा लिया गया है और दूसरे पायलट के लिए खोज जारी है। घटना की जांच के लिए दे दिए गए हैं।

भारतीय नौसेना के पास 40 से अधिक मिग -29 K लड़ाकू विमानों का बेड़ा है जो गोवा से बाहर स्थित है और यह INS विक्रमादित्य विमानवाहक पोत से भी संचालित होता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.