महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से दस लोगों की मृत्‍यु, 75 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 
नई दिल्ली, 20 जुलाई। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में कल रात भूस्खलन से दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

अब तक 75 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि प्राथमिकता लोगों को बचाना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कल रात से ही स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत कार्य में बाधा आई। लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है।

देवेन्द्र फडनवीस ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.