मध्य प्रदेश में मदरसों के रिव्यू को लेकर बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सीएम से यह मांग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 20 अप्रैल। हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर रहने वाले देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अक्सर अपने बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चित रहते हैं। सीएम द्वारा मदरसों के रिव्यू को लेकर किए गए ट्वीट के बाद सांसद सोलंकी ने देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मदरसों के रिव्यू करने की मांग सीएम से की है।

सांसद ने सीएम के फैसले को दिया धन्यवाद
गौरतलब है कि आज अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाने वाले संस्थान और अवैध मदरसे का रिव्यू किया जाएगा। कट्टरता और अतिवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम के ट्वीट के बाद सांसद सोलंकी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा की “माननीय मुख्यमंत्री जी देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मदरसों का रिव्यू भी बहुत जरूरी है। सांसद ने सीएम के फैसले को लेकर धन्यवाद भी दिया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.