एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. अगर आप दिन में एक बार भी एक्सरसाइज करते हैंतो इससे ना केवल आपकी बॉडी फिट रहती है बल्कि आप अंदर से बहुत फ्रेश औऱ हल्का महसूस करते हैं. वैसे भी इस बदलते दौर में खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज और वर्कआफट पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि आपका स्वास्थ हमेशा अच्छा बना रहे. लेकिन आज हम आपको एक्सरसाइज के उन बातों के बारे में बताएंगे जो शायद ही आपने सुना होगा।
एक्सरसाइज करते रहना चाहिए क्यूंकि, एक्सरसाइज करने से लगभग हर कोई स्वस्थ्य और फिट एंड फाइन रहता है. लेकिन कई बार हम हद से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं जिस वजह से हमारी बॉडी तकलीफ में चली जाती है. कहते हैं ना कि कोई भी चीज ज्यादा करो तो वो खराब हो जाती है, तो एक्सरसाइज भी उसी में से एक है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आखिर अधिक एक्सरसाइज करने से आपको क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मसल्स करती है दर्द
कई बार जब अधिक एक्सरसाइज कर लेते हैं तो या फिर वेट उठा लेते हैं तो इससे आपके शरीर में कई बार दर्द होने लगता है. इतना ही नहीं कभी-कभी मांसपेशियों में खिंचाव भी अधिक हो जाती है, जिसके चलते समस्या हो जाती है।
नींद नहीं आना
आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि कई बार अधिक एक्सरसाइज करने से ना केवल आपके शरीर में दर्द होता है बल्कि इससे आपकी नींद भी खराब हो जाती है. जी हां कई बार ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से लोगों में बेचैनी हो जाती है जिस वजह से वो जल्दी नींद नहीं ले पाते हैं. ऐसे में आपको उतनी ही एक्सरसाइज करनी चाहिए जितनी की जरुरत है.
दिल का खतरा
अगर आप जरुरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके दिल पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है. दरअसल इससे दिल की बीमारी की समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आप इससे दूर रहना चाहती हैं तो खुद को उतना ही एक्सरसाइज की तरफ भेजे जितना की आपकी बॉडी ले सकती है. दरअसल कई बार अधिक वर्कआउट कर लेने से दिल की धड़कन कभी तेज हो जाती है, जिसके चलते दिल की बीमारी जैसी समस्या उत्पन हो जाती है.
इम्यून सिस्टम पर असर
एक्सरसाइज करते वक्त ना केवल हम अपनी पूरी एनर्जी लगा देते हैं बल्कि इससे आपकी बॉडी में एनर्जी भी काफी कम हो जाती है, जिस वजह से कई बार हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको एक्सरसाइज के दौरान इन छोटी बातों का खास देना चाहिए, ताकि आप हमेशा सेहतमंद बने रहें.