उपचुनाव 2025: सात राज्यों और जम्मू-कश्मीर की आठों सीटों के नतीजे घोषित
झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर की आठ सीटों पर कड़ी टक्कर—किस सीट से कौन जीता, पूरी रिपोर्ट
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इन उपचुनावों में BJP, कांग्रेस, JMM, AAP, MNF और PDP समेत कई दलों ने जीत का स्वाद चखा है।
सबसे अहम बात यह रही कि बीजेपी ने दो सीटों, नुआपाड़ा (ओडिशा) और नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने अंता (राजस्थान) और जुबली हिल्स (तेलंगाना) में शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड में JMM, पंजाब में AAP, और मिजोरम में MNF ने जीत हासिल की।
1. घाटशिला (झारखंड) – JMM की बड़ी जीत
झारखंड की घाटशिला सीट पर JMM उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने BJP के बाबूलाल सोरेन को 38,601 वोटों से हराया।
यह सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी।
रामदास सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री थे।
2. तरनतारन (पंजाब) – AAP ने मारी बाजी
तरनतारन सीट से AAP के हरमीत सिंह संधू 42,649 वोट पाकर विजयी रहे।
दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, जिन्हें 30,558 वोट मिले।
निर्दलीय मंदीप सिंह, कांग्रेस और BJP के उम्मीदवार क्रमशः तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।
3. अंता (राजस्थान) – कांग्रेस की मजबूत वापसी
अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने BJP के मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों से शिकस्त दी।
प्रमोद जैन को 69,571 वोट मिले।
यह सीट BJP विधायक कंवरलाल मीणा की सजा के कारण रिक्त हुई थी।
उपचुनाव में 80.32% वोटिंग हुई थी।
4. नुआपाड़ा (ओडिशा) – BJP की भारी जीत
ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से BJP उम्मीदवार जय ढोलकिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को 83,748 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
सीट पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी।
यहां 79.41% वोटिंग दर्ज की गई।
5. जुबली हिल्स (तेलंगाना) – कांग्रेस की महत्वपूर्ण जीत
हैदराबाद की इस हाई-प्रोफाइल सीट से कांग्रेस के नवीन यादव ने 24,729 वोट से जीत हासिल की।
नवीन यादव—98,988 वोट
BRS की एम.एस. गोपीनाथ—74,259 वोट
BJP के दीपक रेड्डी—17,061 वोट
यह सीट BRS विधायक मंगंती गोपीनाथ के निधन के कारण खाली हुई थी।
6. डम्पा (मिजोरम) – MNF की करीबी जीत
डम्पा सीट पर MNF उम्मीदवार ने ZPM को 562 वोटों से हराया।
MNF को—6,981 वोट
ZPM को—6,419 वोट
कांग्रेस तीसरे और BJP चौथे स्थान पर
यह सीट MNF विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद रिक्त हुई थी।
7. बड़गाम (जम्मू-कश्मीर) – PDP की जीत
बड़गाम सीट पर PDP उम्मीदवार आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी ने NC उम्मीदवार आगा सैयद महमूद अल मोसावी को 4,478 वोटों से मात दी।
उमर अब्दुल्ला ने यह सीट खुद छोड़ी थी।
यहां 50.02% वोटिंग रही।
8. नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) – BJP की दमदार जीत
नगरोटा में बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा ने 24,647 वोटों से जीत दर्ज की।
देवयानी—42,350 वोट
पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह—17,703 वोट
NC की शमीम बेगम तीसरे स्थान पर रहीं।
यह सीट विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी।