पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर फिर साधा निशाना
भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े स्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चुनावी रंजिश अब निजी हमलों तक पहुंच चुकी है।
-
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच बढ़ी बयानबाजी।
-
पवन सिंह ने कहा, “वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे।”
-
खेसारी ने पहले कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के चारों स्टार्स को पागल कर देंगे।
-
पवन सिंह ने खेसारी के घर पर बुलडोजर चलने की खबर पर टिप्पणी करने से इंकार किया।
समग्र समाचार सेवा
पटना, 9 नवंबर: भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दोनों सितारे लगातार एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं।
हाल ही में खेसारी लाल यादव ने कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के चारों बड़े सितारों पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को “पागल कर देंगे”। इन चारों कलाकारों का झुकाव NDA की ओर होने के कारण खेसारी के इस बयान को राजनीतिक कटाक्ष माना गया था।
अब पवन सिंह ने खेसारी को करारा जवाब दिया है। एक रैली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा “वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे। हम लोग अपनी मर्यादा में रहकर काम करते हैं।”
खेसारी लाल के मुंबई वाले घर पर बुलडोजर चलने की खबर पर जब पवन से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
दोनों सितारों के बीच यह तनातनी तब बढ़ी जब खेसारी ने पवन सिंह की शादी और निजी जीवन पर तंज कसते हुए कहा था “हम एक बीवी पर रहते हैं, चाहे एक पानी पर न रहें।” यह टिप्पणी पवन सिंह को नागवार गुजरी, और अब उन्होंने अपने अंदाज में पलटवार किया है।
अब देखना यह है कि भोजपुरी जगत की यह राइवलरी कब थमती है, या फिर चुनावी माहौल में और भड़कती है।