गुजरात में खौफनाक वारदात: 15 साल के किशोर ने भाई-भाभी को मारा

बड़े भाई की हत्या के बाद गर्भवती भाभी से रेप, फिर उसे भी बेरहमी से मौत के घाट उतारा; माँ ने दिया शव छिपाने में साथ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • गुजरात के जूनागढ़ के एक गांव में 15 वर्षीय किशोर ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी।
  • आरोपी ने इसके बाद 6 माह की गर्भवती भाभी के साथ रेप किया और उसकी भी क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी।
  • हत्याकांड में आरोपी की मां ने लाशों को गड्ढे में दबाने में उसकी मदद की, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

समग्र समाचार सेवा
राजकोट, 02 नवंबर: गुजरात के जूनागढ़ शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। 16 अक्टूबर को अंजाम दिए गए इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब पुलिस ने मृतक महिला के मायके वालों की शिकायत के बाद जांच शुरू की। यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

पुलिस पूछताछ में 15 वर्षीय आरोपी किशोर ने जो कुछ कबूल किया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आरोपी ने बताया कि वह अपने बड़े भाई से नाराज था क्योंकि वह कथित तौर पर उसे पीटता था और उसके पैसे छीन लेता था।

हत्या और रेप की क्रूरतापूर्ण कहानी

आरोपी किशोर, जो एक डेयरी में काम करता था, उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने सबसे पहले अपने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से सिर पर वार किए और तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

पति की हत्या देखकर 6 माह की गर्भवती भाभी बेहद डर गई और उसने अपनी जान बख्श देने की गुहार लगाई। किशोर ने डरी-सहमी भाभी से संबंध बनाने की शर्त पर जान बख्शने की बात कही। इसके बाद उसने गर्भवती भाभी के साथ रेप किया।

रेप के बाद, किशोर को लगा कि उसकी भाभी यह भेद खोल सकती है। इसके डर से उसने और भी क्रूरता दिखाते हुए भाभी के पेट पर घुटने से वार किए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। किशोर के वार इतने क्रूर थे कि भ्रूण गर्भाशय से बाहर आ गया था।

माँ की संलिप्तता और लाशों को ठिकाना लगाना

इस खौफनाक वारदात में किशोर को उसकी माँ का भी साथ मिला। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, आरोपी की माँ वहीं मौजूद थी और उसने ही अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर लाशों को ठिकाने लगाने में मदद की।

आरोपी किशोर और उसकी माँ ने मिलकर दोनों लाशों को 5 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। दोनों ही शव नग्न अवस्था में बरामद किए गए, और उनके कपड़े जला दिए गए थे। पुलिस ने शवों को खोदकर निकाला और जांच शुरू की। पुलिस ने किशोर और उसकी माँ दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट के आने का इंतज़ार कर रही है ताकि रेप की पुष्टि हो सके।

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब मृतक महिला के मायकेवालों ने बिहार (खगड़िया) से विसावदर पुलिस से संपर्क किया। जब उन्होंने मृतक महिला की सास (आरोपी किशोर की माँ) से संपर्क करने की कोशिश की, तो सास ने दुर्घटना में मौत होने की बात कही। जब मायकेवालों ने हादसे की तस्वीरें मांगी तो वह अलग-अलग बहाने बनाने लगी। शक होने पर परिवार के कुछ सदस्य सीधे विसावदर पहुँचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूछताछ की, तो माँ और बेटे ने सारा सच उगल दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.