राजद की पूर्व नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल, RJD पर लगाया परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप

प्रतिमा कुशवाहा ने कहा, RJD में ग्रासरूट नेताओं का कोई सम्मान नहीं।"

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • RJD की पूर्व नेत्री प्रतिमा कुशवाहा ने बीजेपी जॉइन कर नई राजनीतिक दिशा दिखाई।
  • प्रतिमा ने आरोप लगाया कि RJD में नेताओं की जगह केवल परिवार और करीबी नेताओं की है।
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि NDA सरकार बिहार में दो-तिहाई बहुमत से बनेगी।
  • तेजस्वी यादव को जननायक नहीं, खलनायक बताया गया, और RJD पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए।

समग्र समाचार सेवा
पटना, 25 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इस कड़ी में आज RJD की पूर्व नेत्री प्रतिमा कुशवाहा ने भाजपा का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बीजेपी नेता संजय मयूख भी मौजूद रहे।

प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि “RJD अब वह पार्टी नहीं रही जो कभी लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थी। यहाँ ग्रासरूट नेताओं का सम्मान नहीं होता, और पार्टी परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती है।” उन्होंने RJD पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर उनकी जमीनें हड़पीं और केवल परिवार के सदस्यों को आरक्षण दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि RJD और कांग्रेस में परिवारवाद और वंशवाद हावी है। उन्होंने कहा कि जनता अब NDA पर भरोसा करती है और इस बार बिहार में फिर से मोदी-नीतीश नेतृत्व वाली सरकार बन रही है।

रेलवे को लेकर लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व पर इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव को जननायक नहीं, खलनायक बताया और जनता से आग्रह किया कि भ्रष्ट और परिवारवादी राजनीति को नकार दें।

प्रतिमा कुशवाहा की बीजेपी में शामिल होने से यह संदेश गया कि RJD के भीतर नेताओं का विश्वास टूट चुका है और जनता अब विकास और पारदर्शिता के पक्ष में है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.