उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे के दिन हुए बवाल के बाद पुलिस का एक्शन जारी है

बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ए मनिकन्दन ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में जो आरोपी शामिल रहे हैं उन सब के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

बरेली, 29 सितंबर:मौलाना ने हिंसा भड़काई अब मददगारों पर कार्रवाई

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद बरेली विकास प्राधिकरण एक्शन मोड में है,बरेली हिंसा में आरोपियों के मददगार के दो बारात घर और एक होटल को सील कर दिया गया है,पीलीभीत बाईपास पर बने प्रतिष्ठानों पर ये एक्शन लिया है,बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ए मनिकन्दन ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में जो आरोपी शामिल रहे हैं उन सब के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा,बरेली हिंसा के आरोपियों के अवैध निर्माण पर एक्शन इसलिए लिय गया क्योंकि निर्माण नक्शे के विपरीत बने हुए थे,होटल और बारात घर आरोपी आरिफ खान के हैं और आरिफ खान मौलाना तौकीर रजा का मददगार है,बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ए मनिकन्दन ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में जो आरोपी शामिल रहे हैं उन सब के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कानपुर में बरेली जैसी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

वीओ- बरेली के जैसा ही कानपुर में भी बवाल की साजिश का मामला सामने आया है. कानपुर नगर में बवाल की साजिश रचने वाले 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है,दरअसल कुछ उपद्रवियों द्वारा शहर में एक भड़काऊ ऑडियो जारी करके जुमे की नमाज के बाद सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की गई थी,हालांकि कानपुर पुलिस और इंटेलिजेंस की सक्रियता के चलते स्थिति को संभाल लिया गया,मामले को लेकर एक नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है,पुलिस मामले की जांच में जुटी है,दरअसल कानपुर में जुमे की नमाज के बाद ऑडियो वायरल किया गया और करीब 20 से 25 युवक मौके पर इकट्ठा भी हो गए थे,पुलिस ने तुरंत लोगों को समझाया और उन्हें घर भेज दिया।

यूपी पुलिस हर साजिश को नाकाम कर रही है

कानपुर में पुलिस की सर्तकता से बरेली जैसा बवाल होने की साजिश को नाकाम कर दी गई है,हिंसा भड़काने वाला आरोपित जुबैर अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है,जुबैर ने आई लव मोहम्मद से जुड़ा हुआ भड़काऊ आडियो को जुमे नमाज की भीड़ के बीच में चलाया था,बरेली हिंसा के बाद से ही यूपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हर साजिश को नाकाम करने में लगी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.