पंजाब से पकड़ा गया एक और पाक जासूस, खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला से 5 साल से था संपर्क

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                          तरनतारन (पंजाब) ,3 जून -पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक और एजेंट को गिरफ्तार कर देशविरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जो खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के इशारे पर देश की सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

पुलिस के अनुसार गगनदीप पिछले 5 वर्षों से चावला के संपर्क में था। चावला ने ही उसका संपर्क पाकिस्तान में बैठे ISI एजेंट से करवाया था। बदले में गगनदीप को पैसे भी भेजे जाते थे। खास बात ये है कि गगनदीप ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भारतीय सेना की मूवमेंट और डिप्लॉयमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लीक की थीं।

पुलिस को गगनदीप के फोन से ISI एजेंट्स के 20 से अधिक नंबर भी मिले हैं। जांच एजेंसियां अब उसके नेटवर्क और संपर्कों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी भारत में सक्रिय खालिस्तानी-ISI गठजोड़ के नए चेहरे को उजागर करती है।

देशभर में चल रही है जासूसों की धरपकड़:
गौरतलब है कि हाल के महीनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से विदेशी एजेंसियों के लिए काम करने वाले जासूस पकड़े गए हैं। गगनदीप की गिरफ्तारी उसी क्रम की अगली कड़ी है, जो यह दर्शाती है कि पाकिस्तान अब भारत में खुफिया युद्ध को आतंकी नेटवर्क के साथ मिलकर अंजाम दे रहा है।देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे देशद्रोही अब कानून के शिकंजे में हैं। पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई भारत के अंदरूनी सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और खुफिया एजेंसियों के मजबूत नेटवर्क का प्रमाण है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.