पाक सेना चीफ असीम मुनीर को ओवैसी ने घोषित किया “स्टूपिड जोकर”, कहा – ‘नकल करने के लिए भी अक़ल चाहिए’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार  सेवा                                                                                                                                                                                                        कुवैत 27 मई –ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने हाल ही के ‘ऑपरेशन बुनियान’ के नाम पर पाकिस्तान द्वारा प्रचारित की गई एक फर्जी तस्वीर के बारे में दोनों की जमकर खिंचाई की ।

ओवैसी ने कहा कि जिस सैन्य सफलता का दावा पाकिस्तान ने किया है, वह एक झूठ पर आधारित है। जिस तस्वीर को पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को “विजय-चिह्न” के रूप में भेंट किया, वह वास्तव में 2019 की एक चीनी सैन्य ड्रिल की तस्वीर थी। इस झूठ को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

ओवैसी ने मजाकिया  लहजे में कहा, “कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फोटो दी. ये स्टूपिड जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 की एक चीनी आर्मी की ड्रिल की फोटो दे दी और कहा कि ये भारत के खिलाफ जीत है। पाकिस्तान ऐसी ही नौटंकी करता है। नकल करने के लिए भी अक़ल चाहिए. और इनके पास तो अक़ल भी नहीं है। पाकिस्तान की कोई भी बात जरा भी गंभीरता से न लें। एक चुटकी नमक के लायक भी नहीं हैं ये लोग।”

आपबीती गौर करते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी वर्तमान में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जनजागरण अभियान के तहत एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौर पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने कुवैत में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ चेताया।

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय संस्थानों पर बार-बार बदनाम करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी पोल हर बार खुल जाती है। “पाकिस्तान के दावे झूठे हैं, बनावटी हैं और हास्यास्पद भी,”उन्होंने कहा।

यह घटना फिर से पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा और झूठे प्रचार के सहारे अपनी सरकार और सेना की नाकामियों को छिपाने की कोशिश करते हुए दिखाती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.