नई दिल्ली,1 मई । भोपाल के महार्षि मंगलम भवन में जब अक्षय तृतीया और सहस्रशीर्ष पुरुष मंडल की स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हुआ, तो वातावरण भक्ति, ऊर्जा और संकल्प से ओतप्रोत हो गया। इस पावन अवसर पर महार्षि शैक्षिक संस्थानों के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने ऐसा आह्वान किया जिसने उपस्थित जनसमूह को भीतर तक झकझोर दिया।


