समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25 मार्च। भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक नया ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) $4.3 ट्रिलियन तक पहुंच गई है। यह देश के आर्थिक विकास की असाधारण गति को दर्शाता है। पिछले दस वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को लगभग दोगुना कर लिया है—2015 में $2.1 ट्रिलियन से 2025 में $4.3 ट्रिलियन तक का सफर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और उसकी विकास यात्रा का प्रमाण है।