दिल्ली में आज पंजाब सरकार को लेकर अहम बैठक, AAP विधायकों और CM भगवंत मान से चर्चा करेंगे अरविंद केजरीवाल
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12 फरवरी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पंजाब को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में पंजाब सरकार से जुड़े सभी विधायकों, कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।