समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जनवरी। पाकिस्तान में इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारत और इंडोनेशिया के बढ़ते संबंधों को लेकर हलचल मची हुई है। खासतौर पर इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो की भारत यात्रा को लेकर पाकिस्तानी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ पाकिस्तानी विश्लेषकों और सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि भारत ने रणनीतिक रूप से पाकिस्तान से ‘बदला’ ले लिया है और अब इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश भी भारत के करीबी बनते जा रहे हैं।