समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 दिसंबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने एक और अनोखे मिशन, SpaDeX (Space Docking Experiment), से अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास रचने की तैयारी कर ली है। यह मिशन न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर भी खास है, क्योंकि यह तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अंतरिक्ष में नए द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इसरो ने इस मिशन को साइंस की POEM (PSLV Orbital Experiment Module) के साथ जोड़कर एक क्रांतिकारी प्रयोग करने की योजना बनाई है।