समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20 दिसंबर। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसद अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को एक ऐसा बैग उपहार में दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। इस बैग पर ‘1984’ लिखा हुआ है, और इसे खून के धब्बों से रंगा हुआ दिखाया गया है। यह इशारा सीधे तौर पर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की ओर करता है, जो भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है।