समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27 नवम्बर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मामले में दिल्ली और आसपास के शहरों में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (ASL) से जुड़े मामले में की गई, जिसमें कंपनी के निदेशकों और महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिवार के खिलाफ जांच की जा रही है। ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर सहित 15 ठिकानों पर रेड की है, जहां इन व्यक्तियों और उनकी कंपनियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री की तलाश की गई है।