महाराष्ट्र की जनता ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को माना असली, क्या उद्धव ठाकरे के राजनीतिक अस्तित्व पर मंडरा रहा है संकट?
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 नवम्बर। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के नाम और नेतृत्व को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। हालिया घटनाक्रमों और जनता के समर्थन को देखते हुए, ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने खुद को पार्टी के असली उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित कर लिया है। इस स्थिति ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके गुट के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।