समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16 अक्टूबर। फैजाबाद जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक समीकरण एक बार फिर चर्चा में है। उपचुनाव की संभावनाओं के टलने से समाजवादी पार्टी (सपा) ने आक्रामक रुख अपना लिया है और इसे भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। सपा के फ्रंटफुट पर आने के पीछे कई राजनीतिक और सामाजिक कारण जुड़े हुए हैं, जो इस सीट को चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाते हैं।