समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 अक्टूबर। हाल ही में इज़राइल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच बैकडोर यानी पर्दे के पीछे चल रही बातचीत की खबरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि इन प्रयासों में इज़राइल सीधे तौर पर शामिल नहीं है, लेकिन उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन बातचीतों से कोई ठोस परिणाम निकलने की संभावना है या नहीं।