समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26 सितम्बर। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने वार्षिक इवेंट Meta Connect 2024 का आयोजन किया, जिसमें कंपनी ने अपनी नवीनतम तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। यह इवेंट दो दिन तक चला और इसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कई नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं का ऐलान किया। इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण मेटा द्वारा पेश किया गया नया प्रोजेक्ट Orion है, जो कंपनी के मेटावर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत देता है।