समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25 सितम्बर। मुंबई में आज से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 की शुरुआत हो रही है, जो कि देश की सबसे प्रमुख संवादात्मक मंचों में से एक है। इस दो दिन के कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा करना है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति, और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।