समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 सितम्बर। महाराष्ट्र में औरंगाबाद से मुंबई तक निकली गई “तिरंगा संविधान रैली” हाल के दिनों में सुर्खियों में है। इस रैली का नेतृत्व एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) के नेता और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील ने किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य रामगिरी महाराज और बीजेपी नेता नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग करना था।