समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,28अगस्त। बिहार के बगहा जिले में कई गांवों के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं की स्थिति अत्यंत कठिन हो गई है। उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर गंडक नदी पार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हर रोजाना उन्हें इस खतरनाक यात्रा का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और कार्य की सुगमता पर गंभीर सवाल उठते हैं।