समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,28अगस्त। देवरिया जिले की जिलाधिकारी (डीएम) दिव्या मित्तल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बरहज तहसील के उप जिलाधिकारी (SDM) अंगद यादव को सख्त हिदायत देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में डीएम मित्तल ने एसडीएम अंगद यादव को प्रशासनिक कार्यों में तत्परता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की सख्त चेतावनी दी है।