समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अगस्त। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में लेटरल एंट्री को लेकर चल रही बहस ने भारतीय राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। इसी बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि लेटरल एंट्री को लेकर कांग्रेस पार्टी देश को गुमराह कर रही है।
