समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अगस्त। बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस ने गुरुवार को देश के अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली, जिससे देश की राजनीतिक स्थिति में नया मोड़ आ गया है। युनुस, जो अपने सामाजिक और आर्थिक सुधारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हैं, ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रालयों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
