समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जून। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक रूझानों पर नजर मारी जाए तो राज्य में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 3 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है और शिरोमणि अकाली दल के पास 1 सीट आती दिखाई दे रही है। आइए पंजाब की कुछ बड़ी सीटों पर नजर डालते है कि कौन कहा से आगे चल रहा है।
जालंधर
जालंधर से काग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 88670 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू दूसरे स्थान पर है। उनके हिस्से अब तक 147497 वोटें आई है। वहीं आप के पवन कुमार टीनू 108737 वोटों से पीछे चल रहे है।
लुधियाना
लुधियाना से कांग्रेस के राजा वडिंग 4214 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू को अब तक 47962 वोटें हासिल हुई है, इसके साथ वह दूसरे स्थान पर चल रहे है। तीसरे स्थान पर आप के अशोक पप्पी 14926 वोटों से पीछे चल रहे है।
खडूर साहिब
खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 147875 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा 62639 वोटों से पीछे चल रहे है। इसी के आप के लालजीत सिंह भुल्लर 77300 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
पटियाला
हाट सीट पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी 113875 वोटों से आगे चल रहे है। इसी के साथ भाजपा की उम्मीदवार प्रणीत कौर 2478 वोटों से पीछे चल रही है। वहीं आप पार्टी के बलबीर सिंह तीसरे स्थान पर है।
फरीदकोट
इस सीट से आजाद उम्मीदवार SARABJEET SINGH KHALSA जोकि 102293 वोटों के साथ पहले स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आप के कर्मजीत सिंह अनमोल 35852 वोटों से पीछे चल रहे है। इसी के साथ कांग्रेस की AMARJIT KAUR SAHOKE तीसरे स्थान पर है।
संगरूर
संगरूर सीट से आप पार्टी के GURMEET SINGH MEET HAYER 183611 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान 85243 वोटों से पीछे चल रहे है। कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा 85344 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
बठिंडा
यहां से अकाली उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल 198471 वोटों के साथ पहले स्थान पर है। आप के GURMEET SINGH KHUDIAN जोकि 28734 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार JEETMOHINDER 99540 वोटों के साथ पीछे चल रहे है।