समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28मई। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी CPM को उखाड़कर फेंक सकती है तो बीजेपी उनके आगे कुछ नहीं है.
ममता बनर्जी के इस बयान के बाद एक बार फिर TMC और BJP के नेताओं के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है. दोनों की दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
क्या बोलीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…अगर हम CPM को उखाड़कर फेंक सकते हैं तो भाजपा को भी उखाड़कर फेंक देंगे…
ममता बनर्जी अपने हर भाषण में अपने अलग अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधती हैं. उन्होंने चुनावों में छठे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था. उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट की तरफ से साल 2010 के बाद जारी किए गए सभी OBC सर्टिफिकेट को खारिज किए जाने को लेकर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी की एनर्जी बायोलॉजिकल नहीं है तो फिर उन्हें मंदिर में ही रहना चाहिए. अगर उन्हें भगवान ने भेजा है, तो उनके लिए मंदिर में रहना बेहतर है.