ओलंपिक में भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान, वाडा ने मुक्केबाज परवीन हुड्डा को किया सस्पेंड

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,17मई। पिछले 12 महीने में तीन बार अपना ठिकाना (वेयरअबाउट) नहीं बताने के कारण विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज परवीन हुड्डा को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने निलंबित कर दिया है। प्रवीण के निलंबन से उनका पेरिस ओलंपिक का कोटा भी खतरे में है। पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं के 57 किलोवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली परवीन ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच अपने ठिकाने की जानकारी नहीं दी है जो वाडा नियमों के तहत अनिवार्य है।

परवीन हुड्डा के कोच सुधीर हुड्डा ने कहा,‘उस पर वाडा ने डेढ साल का प्रतिबंध लगाया है जो इस महीने से शुरू होगा और नवंबर 2025 तक चलेगा।’ रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल खिलाड़ियों को रात रूकने पर अपना पूरा पता, नाम और हर ठिकाने का पूरा पता देना होता है जहां वे अभ्यास करते हैं, काम करते हैं या अन्य नियमित गतिविधियों में शामिल होते हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.