केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मार्च। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों का समर्पण और नई सोच सराहनीय है और इससे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने आज सुबह कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर एक संदेश में अंतरिक्ष यान के पूरी तरह से ऑटोमेटिक मोड में संचालन, लैंडिंग और ईंधन प्रबंधन के लिए टीम को बधाई दी।

इसरो ने अंतरिक्ष यान आरएलवी-एलईएक्स-02 की सफल लैंडिंग के साथ नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और गति को कम करने वाली प्रणालियों के क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को एक बार फिर से स्‍थापित किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.