पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी नेता

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 10 मार्च। मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक समेत कांग्रेस (Congress) के 13 से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को अल सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।

संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। कमलनाथ सरकार में दोनों ही नेताओं की खासी लोकप्रियता रही। कांग्रेस विधायक रहते हुए संजय शुक्ला ने इंदौर विधानसभा एक में कई बड़े काम करवाए। देपालपुर में विशाल पटेल ने भी अपना खास प्रभाव छोड़ा था। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। विशाल का खेती और जमीनों का मुख्य व्यापार है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.